Veritas Legal SansarAND ASSOCIATES LLP · DELHI

Veritas Legal Sansar › हिंदी › GST रिटर्न और कंप्लायंस

GST रिटर्न फाइलिंग और कंप्लायंस

GST नंबर लेने के बाद हर महीने या तिमाही रिटर्न भरना ज़रूरी है, चाहे बिक्री शून्य हो। हम आपकी बिक्री और खरीद से GSTR-1 और GSTR-3B भरते हैं, ITC मिलाते हैं और हर तारीख से पहले याद दिलाते हैं।

कौन से रिटर्न और कब

  • GSTR-1 (बिक्री): मासिक में अगले महीने की 11 तारीख, QRMP में तिमाही के बाद 13 तारीख
  • GSTR-3B (टैक्स भुगतान): मासिक में 20 तारीख, QRMP में 22 या 24 तारीख
  • GSTR-9 (सालाना रिटर्न): 31 दिसंबर तक, टर्नओवर सीमा के अनुसार
  • TDS रिटर्न तिमाही और ITR सालाना

देर होने पर क्या होता है

लेट फीस हर दिन के हिसाब से लगती है और बकाया टैक्स पर 18% सालाना ब्याज। लगातार रिटर्न न भरने पर GST नंबर रद्द हो सकता है और खरीदार को आपके बिलों का ITC नहीं मिलता। इसलिए समय पर फाइलिंग सबसे सस्ती है।

प्रोसेस: काम कैसे होता है

  1. महीना खत्म होते ही बिक्री के बिल, खरीद के बिल या Excel WhatsApp पर भेजें।
  2. हम GSTR-2B से ITC मिलाते हैं और टैक्स बताते हैं।
  3. आप टैक्स जमा करते हैं, हम GSTR-1 और GSTR-3B फाइल करते हैं।
  4. फाइल हुए रिटर्न की कॉपी आपको भेजी जाती है।

हमारी दूसरी सेवाएं

मदद चाहिए? WhatsApp पर अपना सवाल भेजें। हम काम शुरू करने से पहले डॉक्यूमेंट, पूरा खर्च और समय बता देते हैं। ऑफिस: खसरा नं. 406, ग्राउंड फ्लोर, गली नं. 20, जगतपुर, वज़ीराबाद, उत्तरी दिल्ली – 110084। सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक (शनिवार, रविवार बंद)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिक्री न हो तो भी GST रिटर्न भरना पड़ता है?

हां, शून्य बिक्री पर भी NIL रिटर्न भरना ज़रूरी है, वरना लेट फीस लगती है।

क्या मैं खुद GSTR-1 बना सकता हूं?

हां, हमारे GSTR-1 JSON मेकर टूल से Excel या Meesho रिपोर्ट से JSON फाइल बनाकर GST पोर्टल पर अपलोड करें।

QRMP स्कीम किसके लिए है?

जिनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये तक है, वे तिमाही रिटर्न चुन सकते हैं और टैक्स हर महीने जमा करते हैं।

यही जानकारी English में: English