Veritas Legal SansarAND ASSOCIATES LLP · DELHI

होम › हिंदी › रेंट एग्रीमेंट कैसे बनाएं

रेंट एग्रीमेंट (किरायानामा) कैसे बनाएं

मालिक, किरायेदार, प्रॉपर्टी और किराया भरिए। हमारा रेंट एग्रीमेंट फॉर्मेट टाइप करते ही भरता जाता है और स्टांप पेपर पर प्रिंट के लिए तैयार PDF मिलती है। GST रजिस्ट्रेशन के लिए मालिक की NOC भी साथ में बन जाती है।

रेंट एग्रीमेंट में क्या भरना होता है?

  • मालिक और किरायेदार का नाम, पिता/पति का नाम और पता।
  • प्रॉपर्टी का पूरा पता और इस्तेमाल (रहने के लिए या दुकान/ऑफिस)।
  • मासिक किराया, सिक्योरिटी डिपॉज़िट और किराया बढ़ोतरी।
  • अवधि (आम तौर पर 11 महीने), नोटिस पीरियड और लॉक-इन।

बनाने का तरीका

  1. Format Reckoner में Rent Agreement टैब खोलें।
  2. डिटेल भरें, एग्रीमेंट साथ-साथ बनता दिखेगा।
  3. प्रीव्यू देखें और Download PDF दबाएं।
  4. अपने राज्य के स्टांप पेपर या ई-स्टांप पर प्रिंट करें और दो गवाहों के साथ साइन करें।

मदद चाहिए? Veritas Legal Sansar and Associates LLP, KH No 406, Ground Floor, Street No. 20, Jagatpur, Wazirabad, North Delhi। सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक (शनिवार, रविवार बंद)। WhatsApp पर अपना सवाल भेजें, हम पूरा खर्च और समय पहले बता देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का क्यों बनता है?

12 महीने या उससे ज़्यादा की लीज़ का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है, जिसमें ज़्यादा स्टांप ड्यूटी और सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाना पड़ता है। 11 महीने के एग्रीमेंट में यह ज़रूरी नहीं।

कितने रुपये का स्टांप पेपर लगेगा?

यह राज्य और किराये पर निर्भर है। दिल्ली में 11 महीने का एग्रीमेंट आम तौर पर ₹50 या ₹100 के ई-स्टांप पर होता है। मौजूदा रेट राज्य की ई-स्टांप साइट पर कन्फर्म करें।

क्या यह GST रजिस्ट्रेशन में चलेगा?

हाँ। साइन किया हुआ रेंट एग्रीमेंट, मालिक की NOC और बिजली का बिल GST पोर्टल पर बिज़नेस के पते के प्रूफ में लगता है।

ये भी पढ़ें

Read this in English: Rent Agreement Format. सरकारी फीस, सीमाएं और तारीखें नवंबर 2026 के अनुसार हैं और बदल सकती हैं।